कक्षा 11 और 12 के विषयों का चयन करना (Choosing Year 11 and 12 subjects) - हिन्दी (Hindi)
यह फैसला कैसे करें कि कक्षा 11 और 12 के लिए किन विषयों का चयन करना है।
कक्षा 11 और 12 में विषयों के लिए अपने विकल्पों के बारे में और अधिक जानें।
कक्षा 11 और 12 के लिए अपने विषय चुनते समय, यह विचार करना महत्वपूर्ण है कि आप किस चीज में अच्छे हैं और आपको क्या करने में आनन्द आता है।
यदि आप जानते हैं कि स्कूली पढ़ाई समाप्त करने के बाद आप क्या करना चाहते हैं, तो आप उन विषयों को शामिल कर सकते हैं जो आपको उस लक्ष्य तक ले जाएंगे।
यदि आप निश्चित नहीं हैं, तो आप उन विषयों को शामिल कर सकते हैं जो आपके स्कूल के बाद के विकल्पों को खुला छोड़ देते हैं।
प्रत्येक स्कूल निर्धारित करता है कि वे कौन से VCE विषय और VET पढ़ाई संबंधी विकल्पों की पेशकश करते हैं, और सभी स्कूल सभी प्रकार की पढ़ाई की पेशकश नहीं करते हैं। अपने विकल्पों के बारे में अपने स्कूल से जाँच करें।
इस पेज को WhatsApp पर शेयर करें
पूर्व-आवश्यकताएँ
यदि आप विश्वविद्यालय जाना चाहते हैं, TAFE में एप्रेंटिसशिप (शिक्षुता) या पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं, तो आपको प्रवेश के लिए आवश्यकताओं पर शोध करना होगा। इन्हें पूर्व-आवश्यकताएँ कहते हैं, और वे प्रत्येक कोर्स (पाठ्यक्रम) और प्रदाता के लिए भिन्न-भिन्न होती हैं।
मार्गपथ
कक्षा 11 और 12 में तीन मुख्य मार्गपथ उपलब्ध हैं - VCE, VCE VM और VPC। आप इनमें से किसी भी मार्गपथ में VETको शामिल कर सकते हैं।
कक्षा 11 और 12 के लिए VCE और VCE VM विषय
बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स
विषय विकल्प: अकाउंटिंग, बिज़नस मैनेजमेंट, इकोनोमिक्स, इंडस्ट्री एंड इंटरप्राइज़, लीगल स्टडीज़।
डिज़ाइन और टेक्नोलॉजीस
विषय विकल्प: एग्रीकल्चरल एंड हॉर्टिकल्चरल स्टडीज, फ़ूड स्टडीज, प्रोडक्ट डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी, सिस्टम्स इंजीनियरिंग।
डिजिटल टेक्नोलॉजीस
विषय विकल्प: एल्गोरिथम (HESS), एप्लाइड कंप्यूटिंग।
इंग्लिश (अंग्रेज़ी)
विषय विकल्प: इंग्लिश लेंग्वेज़, फाउंडेशन इंग्लिश, लिटरेचर, लिटरेसी (केवल VCE VM छात्रों के लिए), अतिरिक्त भाषा के रूप में ब्रिजिंग इंग्लिश, अतिरिक्त भाषा के रूप में अंग्रेजी।
हेल्थ एंड फिज़िकल एजुकेशन
विषय विकल्प: हेल्थ एंड ह्यूमन डेवलपमेंट, आउटडोर एंड एनवायर्नमेंटल स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन।
ह्युमैनिटीज़
विषय विकल्प: ऑस्ट्रेलियाई एंड ग्लोबल पॉलिटिक्स, क्लासिकल स्टडीज, भूगोल, इतिहास, दर्शन शास्त्र (फिलोसफी), रिलिजन एंड सोसाइटी, समाज शास्त्र (सोशियोलॉजी), टेक्स्ट्स एंड ट्रेडिशन्स।
भाषाएँ (लेंग्वेज़िस)
विषय विकल्प: प्रथम भाषाएँ, दूसरी भाषाएँ, शास्त्रीय भाषाएँ, विक्टोरिया की एबोरिजनल भाषाएँ, चीनी भाषा, संस्कृति और समाज, CCAFL।
मैथमेटिक्स (गणित)
विषय विकल्प: फाउंडेशन मैथमेटिक्स, जनरल मैथमेटिक्स, मैथमेटिकल मेथड्स, स्पेशलिस्ट मैथमेटिक्स, न्यूमरेसी (केवल VCE VM छात्रों के लिए)।
परफार्मिंग आर्ट्स (कला प्रदर्शन)
विषय विकल्प: डांस, ड्रामा, म्यूज़िक, थिएटर स्टडीज।
साइंस (विज्ञान)
विषय विकल्प: बायोलॉजी, केमिस्ट्री, एनवायर्नमेंटल साइंस, फिजिक्स, साइकोलॉजी।
विजुअल आर्ट्स (दृश्य कला)
विषय विकल्प: आर्ट क्रिएटिव प्रैक्टिस, आर्ट मेकिंग एंड एक्सहिबिटिंग, मीडिया, विजुअल कम्युनिकेशन डिज़ाइन।
वोकेशनल मेजर
विषय विकल्प: वर्क रिलेटेड स्किल्स, पर्सनल डेवलपमेंट स्किल्स।
2025 में, स्कूल इन विषयों को सामान्य VCE के छात्रों को अपने प्रोग्राम में शामिल करने के लिए पेश करने में सक्षम होंगे, न कि केवल VCE वोकेशनल मेजर के छात्रों को।
आप अपने VCE, VCE वोकेशनल मेजर या VPC में भी VET शामिल कर सकते हैं।

वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण) कक्षा 11 और 12 में कैसे फिट बैठता है (Doing VET in Year 11 & 12) - हिन्दी (Hindi)
इस बारे में और अधिक जानें कि VET विक्टोरिया में कक्षा 11 और 12 की अन्य प्रकार की पढ़ाई के साथ कैसे फिट बैठता है।
विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन (VCE)
यदि आप VCE मार्गपथ चुनते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि कक्षा 12 के अंत तक, आपने VCE के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है। आपका स्कूल इसमें आपकी मदद करेगा।
VCE विषयों को युनिट्स 1, 2, 3 और 4 में विभाजित किया गया है।
यूनिट 1 और 2 को अक्सर एक साथ लिया जाता है लेकिन इसे अलग-अलग भी लिया जा सकता है। कुछ स्कूल कक्षा 10 में छात्रों को यूनिट 1 और 2 की पेशकश करते हैं। क्या आपको वह विषय क्षेत्र पसंद है, इसका पता लगाने और VCE पर एक शुरुआती बढ़त प्राप्त करने का यह एक अच्छा तरीका है।
सामान्य VCE छात्रों को किसी भी व्यक्तिगत VCE विषय के लिए एक ही वर्ष में युनिट 3 और 4 को एक साथ करना होगा। छात्र कक्षा 11 में युनिट 3 और 4 का विषय ले सकते हैं।
आपको कम से कम 16 युनिट्स को पूरा करना होगा, जिनमें शामिल हैं:
- युनिट 3 और 4 विषयों के 3 अनुक्रम
- अंग्रेजी विषय से 3 युनिट (युनिट 3 और 4 सहित)।
अधिकांश छात्र 2 वर्षों में अपना VCE पूरा करते हैं, 20 से 24 युनिट्स के बीच पूरे करते हुए।
आमतौर पर इसका अर्थ है:
- कक्षा 11 में युनिट 1 और 2 के 6 विषय (कुल 12 युनिट्स)
- कक्षा 12 में युनिट 3 और 4 के 5 विषय (कुल 10 युनिट्स)।
VCE प्रोग्राम का उदाहरण
वर्ष 11 (6 विषय = 12 युनिट्स)
- इंग्लिश युनिट्स 1 और 2 (अंग्रेजी विषयों में से)
- मैथेमैटिकल मेथड्स यूनिट्स 1 और 2
- बिज़नस मैनेजमेंट युनिट्स 1 और 2
- साइकोलॉजी युनिट्स 1 और 2
- मीडिया युनिट्स 3 और 4
- इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी युनिट्स 1 और 2 (VCE VET विषय)।
कक्षा 12 (5 विषय = 10 युनिट्स)
- इंग्लिश युनिट्स 3 और 4 (अंग्रेजी विषयों में से)
- मैथेमैटिकल मेथड्स यूनिट्स 3 और 4
- साइकोलॉजी युनिट्स 3 और 4
- बिज़नस मैनेजमेंट युनिट्स 3 और 4
- इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी युनिट्स 3 और 4 (VCE VET विषय)।
कुल: 22 युनिट्स (न्यूनतम 16 युनिट्स सहित)।
यदि आप किसी विषय के युनिट्स 1 और/या 2 को पूरा करने के बाद अपना मन बदल लेते हैं, तो आपको कक्षा 12 में युनिट्स 3 और 4 में इसे जारी रखने की आवश्यकता नहीं है।
आप अपनी VCE की पढ़ाई के साथ VET के विषयों को भी शामिल कर सकते हैं। यह आपको उस उद्योग में व्यावहारिक कौशल प्रदान करता है जिसमें आपकी रुचि है, और आपके करियर पथ पर एक शुरुआती बढ़त देता है।
VCE विषयों के बारे में और अधिक जानने के लिए, विक्टोरियन करिकुलम एंड असेसमेंट अथॉरिटी की वेबसाइट पर जाएँ(opens in a new window)।
ATAR स्केलिंग
ATAR का हिसाब लगाने में, विक्टोरियन टर्शरी एडमीशन्स सेंटर (VTAC) पढ़ाई के स्कोर को मापता (स्केल करता) है। इससे छात्र के सभी अध्ययनों पर उसकी उपलब्धियों की उचित तुलना करने की योग्यता मिलती है।
स्केलिंग इस तथ्य के लिए समायोजित करता है कि कुछ विषयों में दूसरे विषयों के मुकाबले उच्च वीसीई अध्ययन स्कोर प्राप्त करना अधिक कठिन है। ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे स्वाभाविक रूप से अधिक कठिन या आसान हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ अध्ययन छात्रों के अधिक प्रतिस्पर्धी समूह को आकर्षित करते हैं।
ATAR स्केलिंग के बारे में और अधिक जानने के लिए, VTAC की वेबसाइट पर जाएँ(opens in a new window)।
VCE वोकेशनल मेजर (VCE VM)
यदि आप VCE VM मार्गपथ पर चलने का चयन करते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि कक्षा 12 के अंत तक आपने VCE VM के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है। आपका स्कूल इसमें आपकी मदद करेगा।
आपको कम से कम 16 युनिट्स को पूरा करना होगा, जिनमें निम्नलिखित युनिट्स में से युनिट्स लिए जाने शामिल हैं:
- VCE VM लिटरेसी या VCE इंग्लिश
- VCE VM न्यूमरेसी या VCE मैथमैटिक्स
- VCE VM वर्क रिलेटेड स्किल्स
- VCE VM पर्सनल डेवलेपमेंट स्किल्स
- सर्टिफिकेट II या इससे ऊंचे स्तर पर VET (180 सांकेतिक घंटे)।
आप अपनी VET की पढ़ाई से संबंधित कार्यस्थल में सीखने में भी समय बिता सकते हैं। इसे स्ट्रक्चर्ड वर्कप्लेस लर्निंग रेकग्निशन (संरचित कार्यस्थल शिक्षण मान्यता) कहा जाता है।
आप इन युनिट्स को VCE के अन्य विषयों के साथ जोड़ सकते हैं ताकि आपको विषयों का अच्छा मेलजोल मिल सके। आपको अपने स्कूल से जांच करनी चाहिए कि समय सारणी में कौन से विषय संयोजन संभव होंगे।
VCE VM विषयों के बारे में और अधिक जानने के लिए, विक्टोरियन करिकुलम एंड असेसमेंट अथॉरिटी की वेबसाइट पर जाएँ(opens in a new window)।

VCE VM के मुख्य विषय (VCE VM Core Subjects) - हिन्दी (Hindi)
VCE वोकेशनल मेजर के 4 मुख्य विषयों के बारे में जानें।
विक्टोरियन पाथवेज़ सर्टिफिकेट (वीपीसी) [Victorian Pathways Certificate (VPC)]
VPC किसी भी ऐसे छात्र के लिए और भी अधिक अनुकूलनीय विकल्प है, जो कई कारणों से, हो सकता है कि VCE या VCE VM को पूरा करने के लिए तैयार या सक्षम नहीं हो।
यदि आपको आवश्यकता हो तो आप कक्षा 10 में VPC शुरू कर सकते हैं और अगले दो वर्षों में इसे पूरा करने के लिए अपना समय ले सकते हैं (या यदि आपको आवश्यकता हो तो इससे अधिक समय)।
आपको कम से कम 12 या इससे अधिक युनिट्स पूरे करने होंगे, जिनमें कम से कम निम्नलिखित शामिल होने चाहिए:
- 2 VPC लिटरेसी युनिट्स
- 2 VPC न्यूमरेसी युनिट्स
- VPC वर्क रिलेटेड स्किल्स की 2 यूनिट्स
- VPC पर्सनल डेवलेपमेंट स्किल्स की 2 युनिट्स
शेष चार युनिट्स अन्य VPC युनिट्स से या VET सर्टिफिकेट I या उपरोक्त विषय से चुने जा सकते हैं।
आप किसी कार्यस्थल में सीखने में भी समय बिता सकते हैं। आप और अधिक VPC युनिट्स कर सकते हैं, या VCE या VCE VM युनिट्स भी कर सकते हैं यदि आपका स्कूल इनकी पेशकश करता है तो।
आप अपने VPC में भी VET कर सकते हैं, इसलिए आप उस क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल प्राप्त कर रहे हैं जिसमें आप स्कूली शिक्षा के बाद काम करना चाहते हैं।
और अधिक जानकारी
इन सभी विकल्पों के साथ, अपने शिक्षकों, अपने माता-पिता और अपने स्कूल के करियर काउंसलर (परामर्शदाता) से बात करना महत्वपूर्ण है। वे आपको यह पता लगाने में मदद करने में सक्षम होंगे कि आपके लिए सबसे उपयुक्त क्या होगा।
VCE, VCE वोकेशनल मेजर या VPC के बारे में और अधिक जानने के लिए, इन पृष्ठों पर जाएँ:

विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन के बारे में (About the Victorian Certificate of Education) - हिन्दी (Hindi)
विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन (VCE) की पढ़ाई करने के बारे में तथा इस बारे में और अधिक जानें कि यह आपको कहाँ ले जा सकता है।

VCE वोकेशनल मेजर के बारे में (About the VCE Vocational Major) - हिन्दी (Hindi)
अब VCE में वोकेशनल मेजर (Vocational Major), VCE के अंदर एक नया दो-वर्षीय प्रोग्राम शामिल है।

विक्टोरियन पाथवेज़ सर्टिफिकेट के बारे में (About the Victorian Pathways Certificate) - हिन्दी (Hindi)
VPC के बारे में तथा इस बारे में और अधिक जानें कि यह आपको कहाँ ले जा सकता है।
Updated 27 March 2026
About the VIC Government
- The Premier and ministers
- Find a Vic Gov department, agency or service
- Strategies and policies
- Inquiries and royal commissions
Grants and programs
Jobs and careers
Arts, culture and heritage
Business and the workplace
- Mentally Healthy Workplaces Framework
- Portable Long Service Authority
- Victoria’s racing industry
- Workforce Inspectorate Victoria
- Liquor licensing, sale and supply
Communities
- Children
- First Peoples - State Relations
- Finding records
- Gender equality & women’s leadership
- LGBTIQA+ equality
- Multicultural communities
- Seniors Online
- Veterans support and commemoration
- Volunteering in Victoria
- Youth Central
Education and training
- Victorian Early Childhood Regulatory Authority
- Early childhood education – information for professionals
- Kinder: Best Start, Best Life
- Education – information for parents
- Schools.Vic - information for schools
- Education grants, programs, awards and events
- PROTECT
- TAFE, training and universities sector
- TAFE Victoria
- Victorian Skills Authority
- Apprenticeships Victoria
- Learn Local
Environment, water and energy
Finance and economy
Health and social support
- Family violence reform
- NDIS Worker Screening Check
- NDIS and disability services and support in Victoria
- Patient Review Panel
- Transforming Trauma Victoria
Housing and property
Law and justice
- Adoption
- Births, deaths and marriages
- Honorary justices
- Machete ban
- Safeguarding Victorians against terrorism
- Stolen Generations Reparations Package
- Victims of Crime
- Victorian Racing Tribunal
Safety and emergencies
- Emergency Recovery Victoria
- Victorian Emergency Relief and Recovery Foundation
- Emergency Recovery Resource Portal
- How well do you know fire
- Fire Services Reform
- Water safety
- Marine Search and Rescue
Science and technology
- Data sharing and open data
- Data.vic - discover and access Vic Gov open data
- Developer.Vic - portal for API developers
- Go.vic URL shortener
- Vic Gov IT project dashboard
- Victoria’s free public wi-fi network
- Cyber security in the Victorian Government
Sport and recreation
Traffic and transport
- Cameras Save Lives
- Transport Fines
- Getting Around
- Transport Planning
- Transport Future
- Climate Change and transport
- Future Directions For Transport
- Transport projects
- Ports and Freight
Working in the Victorian Government
- Single Digital Presence home
- Accommodation and Library Services
- Executive employment in the Victorian public sector
- Budget, procurement and funding
- Careers in the Victorian Government
- Council and Regulator Toolkit
- Guidelines for working in government
- Join a government network
- Standards and guidelines
- VicFleet CarPool
- Victorian Government style guide