Mini vic.gov.au

This is a low bandwidth version of vic.gov.au. Contents may not be up to date. © Copyright State Government of Victoria

विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन के बारे में (About the Victorian Certificate of Education) - हिन्दी (Hindi)

VCE की पढ़ाई करने के बारे में तथा इस बारे में और अधिक जानें कि यह आपको कहाँ ले सकता है।

On this page

विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन (VCE) पढ़ाई के विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

आप विभिन्न प्रकार की पढ़ाई से जुड़े विकल्प चुन सकते हैं जो आपको अपनी रुचियों का पता लगाने और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने देते हैं।

यूनिट 1 और 2 विषयों की पढ़ाई आमतौर पर कक्षा 11 में की जाती है, और यूनिट 3 और 4 विषयों की पढ़ाई आमतौर पर कक्षा 12 में की जाती है।

VCE को पूरा करने से आपको ATAR स्कोर मिल सकता है, जो विश्वविद्यालय के लिए सीधा मार्ग प्रदान करता है।

VCE आपको स्कूल के बाद कई अलग-अलग दिशाओं में ले जा सकता है और यदि आप कक्षा के माहौल में सीखने को प्राथमिकता देते हैं और यह जानते हैं कि आप स्कूली शिक्षा समाप्त होने के ठीक बाद विश्वविद्यालय जाना चाह सकते हैं तो यह एक बढ़िया विकल्प है।

यह आपको कहाँ ले जा सकता है

VCE आपको निम्नलिखित के लिए तैयार करेगा:

आपके VCE विषय विकल्प

VCE प्राप्त करने के लिए, आपको कम से कम 16 युनिट्स को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। इनमें निम्नलिखित शामिल होना आवश्यक है:

अधिकांश छात्र 2 वर्षों में अपना VCE पूरा करते हैं, 20 से 24 युनिट्स के बीच पूरे करते हुए।

प्रत्येक स्कूल निर्धारित करता है कि वे कौन से VCE विषय और VET पढ़ाई संबंधी विकल्पों की पेशकश करते हैं, और सभी स्कूल सभी प्रकार की पढ़ाई की पेशकश नहीं करते हैं। अपने स्कूल से जाँच करें कि किस प्रकार की पढ़ाई की पेशकश की जाएगी।

High school student using digital instruments and headphones

कक्षा 11 और 12 के विषयों का चयन करना (Choosing Year 11 and 12 subjects) - हिन्दी (Hindi)

विक्टोरिया में कक्षा 11 और 12 के विषयों का चयन करने के लिए अपने विकल्पों के बारे में और अधिक जानें।

High school student using digital keyboard and DJ equipment.

वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण) कक्षा 11 और 12 में कैसे फिट बैठता है (Doing VET in Year 11 & 12) - हिन्दी (Hindi)

इस बारे में और अधिक जानें कि VET विक्टोरिया में कक्षा 11 और 12 की अन्य प्रकार की पढ़ाई के साथ कैसे फिट बैठता है।

आपको क्या मिलेगा

जब आप अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगे, तो आपको निम्नलिखित मिलेगा:

जो छात्र सर्टिफिकेट पूरा नहीं करते हैं उन्हें छात्र उपलब्धि प्रोफ़ाइल सारांश प्राप्त होगा जिसमें उनकी सभी उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया जाता है।

Open all

ATAR की गणना विक्टोरियन टर्शरी एंड एडमीशन्स सेंटर द्वारा केवल टर्शरी संस्थानों के उपयोग के लिए की जाती है ताकि उन छात्रों की समग्र उपलब्धि की तुलना की जा सके जिन्होंने VCE पढ़ाईयों के विभिन्न संयोजनों को पूरा किया है।

प्राप्ति का विवरण उन छात्रों को प्रदान किया जाता है जो अपने TAFE या अन्य प्रशिक्षण संगठन द्वारा VET करते हैं। यह विवरण ऑस्ट्रेलियाई योग्यता फ्रेमवर्क (Australian Qualifications Framework, AQF) के भीतर मान्यता प्राप्त कोर्स (पाठ्यक्रमों) के लिए पारित सभी युनिट्स को सूचीबद्ध करता है।

A high school student takes notes in their note book while smiling at the camera. Behind them is a stack of books and library shelves full of old books.

Deshi का VCE मार्गपथ (Deshi’s VCE pathway) - हिन्दी (Hindi)

VCE वोकेशनल मेजर की पढ़ाई करने वाले छात्र का एक उदाहरण।

और अधिक जानकारी

अपने स्कूल के करियर काउंसलर से बात करें कि आपके लिए सबसे उचित रूप से मेल खाने वाले आपके VCE कार्यक्रम का निर्माण कैसे करें

अन्य मार्गपथ

High school student helping to an elderly person walk with their walker

VCE वोकेशनल मेजर के बारे में (About the VCE Vocational Major) - हिन्दी (Hindi)

अब VCE में वोकेशनल मेजर (Vocational Major), VCE के अंदर एक नया दो-वर्षीय प्रोग्राम शामिल है।

High school student sanding some wood in class

विक्टोरियन पाथवेज़ सर्टिफिकेट के बारे में (About the Victorian Pathways Certificate) - हिन्दी (Hindi)

VPC के बारे में तथा इस बारे में और अधिक जानें कि यह आपको कहाँ ले जा सकता है।

Education & training

Updated 27 March 2026



About the VIC Government

Grants and programs

Jobs and careers

Arts, culture and heritage

Business and the workplace

Communities

Education and training

Environment, water and energy

Finance and economy

Health and social support

Housing and property

Law and justice

Safety and emergencies

Science and technology

Sport and recreation

Traffic and transport

Working in the Victorian Government