Mini vic.gov.au

This is a low bandwidth version of vic.gov.au. Contents may not be up to date. © Copyright State Government of Victoria

Serious vilification criminal offences – Hindi

20 सितंबर 2025 से, दो और गंभीर निंदा अपराधों को नए क़ानून के दायरे में लाया जाएगा।

Serious vilification criminal offences – Hindi Word 202.64 KB (opens in a new window)

Serious vilification criminal offences – Hindi PDF 199.2 KB (opens in a new window)

पृष्ठभूमि

20 सितंबर 2025 से, दो और गंभीर निंदा अपराधों को नए क़ानून के दायरे में लाया जाएगा।

निंदा को अक्सर द्वेष-पूर्ण बोली या आचरण कहा जाता है। ये वो व्यवहार होता है जो, आप जो हैं उस कारण से आपके विरुद्ध घृणा को प्रोत्साहन देता है। इससे व्यक्तियों तथा संपूर्ण समुदाय दोनों को गहरा नुकसान हो सकता है।

क़ानून में इन नए बदलावों के तहत, दो और अपराधों को Crimes Act 1958 [अपराध अधिनियम 1958 में शामिल किया जाएगा। जिसमें द्वेष-पूर्ण बोली या आचरण के केवल अति गंभीर मामले ही शामिल किए जाएँगे।

ये नए क़ानून किसकी रक्षा करेंगे?

ये नए क़ानून कुछ निश्चित विशेषताओं वाले लोगों की द्वेषपूर्ण बोली और आचरण से रक्षा करेंगे। इन क़ानूनों के तहत रक्षित विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

नए दण्डनीय अपराध कौनसे हैं?

दो नए दण्डनीय अपराध हैं:

उकसाने का अपराध

कोई व्यक्ति यह अपराध तब करता है जब वह कुछ ऐसा कहता या करता है जिससे किसी अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह के विरुद्ध, घृणा को, उनकी गंभीर अवमानना को, उनके प्रति आकस्मिक भाव परिवर्तन को या गंभीर उपहास को उकसाया जा सकता है क्योंकि:

यह साबित करने की कोई ज़रूरत नहीं होती है कि उस व्यवहार के कारण घृणा, गंभीर अवमानना, आकस्मिक भाव परिवर्तन या गंभीर उपहास को शह मिली।

धमकी देने का अपराध

कोई व्यक्ति यह अपराध तब करता है जब वह किसी अन्य व्यक्ति या समूह को शारीरिक नुकसान या संपत्ति को क्षति की धमकी देता है:

दोनों ही अपराधों के लिए, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उस व्यक्ति को रक्षित विशेषता के बारे में सही जानकारी नहीं थी। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति किसी को इसलिए हानि पहुँचाने की धमकी देता है क्योंकि वो सोचता है कि सामने वाला किसी विशेष एथनिक समूह से है, तो उसे चाहे गलत जानकारी हो तो भी वह क़ानून का उल्लंघन कर रहा है।

इन अपराधों के लिए दण्ड क्या हैं?

अधिकतम दण्ड इस प्रकार है:

अधिकतम दण्ड, दिया जा सकने वाला सर्वोच्च दण्ड होता है। मामले के आधार पर, न्यायालय द्वारा ज़ुर्माने या समुदाय-आधारित आदेश भी दिया जा सकता है।

क्या यह अपराध व्यक्तिगत आचरण पर लागू होते हैं?

हाँ। ये अपराध लागू होते हैं चाहे निंदा:

क्या ये अपराध राय और मज़ाक को भी विनियमित (नियंत्रित) करते हैं?

इन नए अपराधों से गंभीर, द्वेषपूर्ण आचरण वर्जित हो जाएगा। विक्टोरियाई लोगों की अपनी राय हो सकती है, और वे सभी प्रकार की सूचनाओं और विचारों को खोज सकते हैं, प्राप्त कर सकते हैं और साझा कर सकते हैं।

लेकिन, राय और मज़ाक को इस तरीके से कहना स्वीकार्य नहीं है जिससे घृणा को उकसावा मिले, या लोगों को या संपत्तियों को ख़तरा हो।

क्या ये नए अपराध विक्टोरिया से बाहर भी लागू होते हैं?

यह क़ानून तब लागू होता है जब व्यक्ति के क्रिया-कलाप सीधे विक्टोरिया से जुड़े हों। इसका मतलब यह है कि यह क़ानून लागू होता है:

इन अपराधों के प्रवर्तन के लिए पुलिस के पास क्या अधिकार हैं?

अगर किसी व्यक्ति का आचरण इन नए क़ानूनों के तहत एक अपराध नज़र आता है तो विक्टोरियाई पुलिस उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है और उस पर आरोप लगा सकती है।

मैं किसी अपराध की रिपोर्ट कैसे कर सकता हूँ?

गंभीर निंदा की रिपोर्ट करने के लिए, अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या Crime Stoppers [क्राइम स्टोपर्स] को 1800 333 000 पर फ़ोन करें।

अगर आप या कोई अन्य व्यक्ति ख़तरे में है, तो तीन शून्य पर फ़ोन करें।

Law, crime & justice

Updated 10 March 2026



About the VIC Government

Grants and programs

Jobs and careers

Arts, culture and heritage

Business and the workplace

Communities

Education and training

Environment, water and energy

Finance and economy

Health and social support

Housing and property

Law and justice

Safety and emergencies

Science and technology

Sport and recreation

Traffic and transport

Working in the Victorian Government