Mini vic.gov.au

This is a low bandwidth version of vic.gov.au. Contents may not be up to date. © Copyright State Government of Victoria

किंडर किट्स (Kinder Kits) - हिन्दी (Hindi)

2025 से, तीन वर्ष की आयु के बच्चों के वित्त पोषित किंडरगार्टन कार्यक्रम में नामांकित प्रत्येक बच्चा किंडर किट प्राप्त करने के लिए पात्र है।

परिवारों के लिए गाइड (मार्गदर्शिका)

आपके किंडर किट के बारे में

अपने बच्चे को खेल में शामिल करना उनके सीखने और विकास में सहायता करने का एक बढ़िया तरीका है। माता-पिता, देखभाल करने वाले और परिवार इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

किंडर किट किताबों, शैक्षिक खिलौनों और आपके बच्चे और परिवार के लिए घर पर आनंद लेने के लिए बनाई गई गतिविधियों से भरी होती हैं।

प्रत्येक किंडर किट में विशेष रूप से तीन साल के बच्चों के लिए बनाई गई वस्तुएं शामिल होती हैं।

Illustration of three children playing. One is reading a book, one is colouring in, one is holding animal finger puppets.

विक्टोरियन अर्ली इयर्स लर्निंग एंड डेवलपमेंट फ्रेमवर्क

प्रारम्भिक बाल्यावस्था के टीचर और शिक्षक आपके बच्चे को बढ़ने और सीखने में सहायता करते हैं।

किंडरगार्टन कार्यक्रम बच्चों के सीखने और विकास का मार्गदर्शन करने के लिए विक्टोरियन अर्ली इयर्स लर्निंग एंड डेवलपमेंट फ्रेमवर्क [Victorian Early Years Learning and Development Framework] (VEYLDF) का उपयोग करते हैं।

आपके किंडर किट में मौजूद हर चीज़ VEYLDF के एक या अधिक परिणामों से जुड़ती है।

बैकपैक

किंडर किट बैकपैकों का उपयोग हर दिन सामान ले जाने और खेलने के लिए किया जा सकता है।

आपका बच्चा पीछे लगे कार्डबोर्ड टैग पर चित्र बना सकता है, ताकि उसे पता चल सके कि कौन सा बैकपैक उसका है।

बैकपैक की ज़िप खोलें और वेल्क्रो टैब को नीचे चिपका दें, ताकि कल्पनाशील खेल के लिए फेल्ट सतह का उपयोग किया जा सके।

पढ़ना (रीडिंग)

पढ़ना (रीडिंग करना) परिवार के रूप में एक साथ समय बिताने का एक शानदार तरीका है। साक्षरता विकास के समर्थन में यह सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक तरीका है।

अपने बच्चे को नियमित रूप से कहानी सुनाने से उनकी कल्पनाशीलता और शब्दावली का विकास होता है।

ड्राइंग करना और मार्क मेकिंग (निशान बनाना)

चित्रकारी और चिह्न बनाने से बच्चों को स्वयं को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। कागज पर क्रेयॉन के साथ प्रयोग करके, बच्चे:

रचनात्मक गतिविधियाँ

क्रिएटिव प्ले (रचनात्मक खेल) आपके बच्चे की सभी 5 इंद्रियों - दृष्टि, गंध, श्रवण, स्पर्श और स्वाद - को उत्तेजित करता है। यह आपके आस-पास की दुनिया के बारे में पता लगाने, खोजने और सीखने का एक मजेदार तरीका है।

आउटडोर (बाहर मैदान में) खेलकूद

निगरानी करके किया जाने वाले आउटडोर खेल आपके बच्चे के लिए विकास, वृद्धि और भलाई का एक बड़ा हिस्सा होते हैं।

बच्चे निम्नलिखित कर सकते हैं:

नाटकीय खेल

नाटकीय खेल बच्चों को काल्पनिक कहानियों की नकल करने और अन्य पात्रों की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

महत्वपूर्ण भाषा और सामाजिक कौशल का अभ्यास करने के लिए बच्चे नाटकीय खेल का उपयोग करते हैं, जिनमें शामिल हैं:

गेम्स

परिवार और दोस्तों के साथ खेल खेलना आपके बच्चे के सामाजिक कौशल का निर्माण करने का एक शानदार तरीका है।

गेम्स (खेलों) से बच्चों को संख्यात्मकता, भाषा और समस्या को सुलझाने के कौशल सीखने में मदद मिल सकती है।

समुदाय का निर्माण करें

खेल वह तरीका है जिससे बच्चे अपने और अपने आसपास की दुनिया के बारे में खोजते और सीखते हैं। बच्चों के लिए खेलना और सीखना साथ-साथ चलता है। आपके किंडर किट में शामिल चीज़ें विविधता और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में बातचीत करने में आपकी सहायता करती हैं।

पहचान का सम्मान करें

बच्चों को सभी संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करने से समझ, स्वीकृति और गर्व का निर्माण होता है। एबोरिजनल (आदिवासी) और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर संस्कृतियां, और यहां विक्टोरिया में, कूरी संस्कृतियां, आज जीवित और संपन्न हैं। हमें किट्स में लेखकों और कलाकारों के तौर पर उनका जश्न मनाने पर गर्व है।

यहां कुछ गतिविधियां दी गई हैं जो आपके बच्चे को कूरी परंपराओं और संस्कृतियों के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगी:

ऑस्लान में पुस्तकें

ऑस्लान विक्टोरिया के अर्ली चाइल्डहुड लेंग्वेज़ प्रोग्राम में इस्तेमाल की जाने वाली सांकेतिक भाषा है। यह कार्यक्रम कुछ किंडरगार्टन में उपलब्ध है।

बच्चों को कम उम्र में दूसरी भाषा सीखने के कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं:

किंडर किट में शामिल कई पुस्तकों में ऑस्लान अनुवाद उपलब्ध हैं

बाल सुरक्षा, कल्याण और अतिरिक्त सहायता

बच्चों की सुरक्षा और भलाई से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। अपने सेवा प्रदाताओं से पूछें कि वे बच्चों को कैसे सुरक्षित रखते हैं।

सभी बच्चे अलग-अलग तरीकों और अपनी गति से सीखते हैं। यदि आपको कोई चिंताएं हों तो अपने प्रारंभिक बचपन के शिक्षक से बात करें। यदि आपको या आपके बच्चे को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, तो निम्नलिखित तरीकों से सहायता उपलब्ध है:

अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन (प्रारम्भिक बाल्याकाल शिक्षा) में करियर

विक्टोरिया के बढ़ते किंडरगार्टन क्षेत्र में करियर शुरू करने पर विचार करें। अर्ली चाइल्डहुड टीचर या शिक्षक बनने में आपकी सहायता करने के लिए, निम्नलिखित साधन उपलब्ध हैं:

Illustration of two children sitting on the floor playing with blocks while two adults talk, speech bubble from one adult with text

अपना किंडर किट दान करें

जब आपका बच्चा अपनी किंडर किट की वस्तुओं का उपयोग कर ले, तो कृपया उनका जिम्मेदारीपूर्वक निपटान करें।

यदि वस्तुएं अच्छी स्थिति में हैं, तो उन्हें किसी चैरिटी को दान करने पर विचार करें। अपने आप से पूछें ‘क्या मैं इसे किसी मित्र को दूंगा?’ यदि उत्तर हां है, तो चैरिटी को दान देना उचित है।

यदि आपकी वस्तुएं दान करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं, तो कृपया उन्हें जहां तक संभव हो, रीसाइकिल करें।

कचरे को कम करने और उसका उचित तरीके से निपटान करने से स्वच्छ एवं हरित विक्टोरिया के निर्माण में मदद मिलती है।

Education & training

Updated 13 February 2026



About the VIC Government

Grants and programs

Jobs and careers

Arts, culture and heritage

Business and the workplace

Communities

Education and training

Environment, water and energy

Finance and economy

Health and social support

Housing and property

Law and justice

Safety and emergencies

Science and technology

Sport and recreation

Traffic and transport

Working in the Victorian Government