Mini vic.gov.au

This is a low bandwidth version of vic.gov.au. Contents may not be up to date. © Copyright State Government of Victoria

VCE का इतिहास (The history of the VCE) - हिन्दी (Hindi)

विक्टोरिया में छात्रों के लिए वोकेशनल और एप्लाइड लर्निंग (व्यावसायिक और अनुप्रयुक्त शिक्षण) में क्या बदलाव आया है: VCAL से लेकर VCE VM और VPC तक।

विक्टोरियाई सीनियर सेकेंडरी शिक्षा बदल गई है

विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन (VCE) प्राप्त करने का अब एक नया तरीका है।

VCE में अब वोकेशनल मेजर (VCE VM) शामिल है। यह दो साल का प्रोग्राम है जो VCE का भाग है।

विक्टोरियन पॉथवेज़ सर्टिफिकेट (VPC) भी अब उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें अपनी शिक्षा में और अधिक अनुकूलनशीलता की आवश्यकता होती है।

ये नए विकल्प विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एप्लाइड लर्निंग (VCAL) की जगह लेते हैं। VCE VM और VPC दोनों, छात्रों को निम्नलिखित के लिए तैयार करने हेतु एक बेहतर पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं:

VCAL के स्थान पर किसी और विकल्प को क्यों लाया गया है

ये परिवर्तन सीनियर सेकेंडरी स्कूली शिक्षा में वोकेशनल और एप्लाइड शिक्षण के मार्गपथों में समीक्षा (दि फर्थ रिव्यू) के फलस्वरूप किए गए हैं(opens in a new window)। समीक्षा में पाया गया कि स्कूलों में बेहतर वोकेशनल और एप्लाइड शिक्षण विकल्पों की आवश्यकता थी।

छात्रों के पास अब प्रासंगिक वोकेशनल एजुकेशन और एप्लाइड लर्निंग के अवसरों के लिए अधिक से अधिक पहुँच है। उनकी रुचियां और जुनून चाहे जो भी हों, छात्र इसपर नए VCE के तहत आगे बढ़ सकते हैं।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल योग्यताओं का इतिहास

1987 में VCE की शुरूआत किए जाने से लेकर VCE वोकेशनल मेजर की शुरूआत का होना इसमें किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है। यह समयरेखा बताती है कि समय के साथ-साथ विक्टोरिया में सीनियर सेकेंडरी शिक्षा में कैसे बदलाव हुआ है।

हायर स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) की शुरूआत की गई

टर्शरी ओरिएन्टेशन प्रोग्राम (TOP) की शुरूआत की गई

स्कूल टर्शरी सर्टिफिकेट (STC) और टेकनीकल ईयर 12 (T12) की शुरूआत की गई

विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन (VCE) की शुरूआत की गई और इसमें HSC, STC, TOP और T12 शामिल थे

VCE को पूरी तरह से लागू किया गया और इसने HSC का स्थान लिया

वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (VET) को VCE के भीतर एक विकल्प के रूप में शामिल किया गया

VCE VET के लिए स्कोर मूल्यांकन की शुरूआत की गई

विक्टोरियन सर्टिफिकेट ऑफ एप्लाइड लर्निंग (VCAL) की शुरूआत की गई

सीनियर सेकेंडरी स्कूली शिक्षा में वोकेशनल एंड एप्लाइड लर्निंग मार्गपथों में समीक्षा की शुरूआत की गई

सीनियर सेकेंडरी शिक्षा को प्रदान करने के तरीके को बदलने के लिए 38 सिफारिशों के साथ समीक्षा को प्रकाशित किया गया

सभी VCE छात्र कार्य संबंधी कौशल और व्यक्तिगत विकास कौशल (Work Related Skills and Personal Development Skills) युनिट्स का चयन करने के लिए पात्र हैं

Education & training

Updated 27 March 2026



About the VIC Government

Grants and programs

Jobs and careers

Arts, culture and heritage

Business and the workplace

Communities

Education and training

Environment, water and energy

Finance and economy

Health and social support

Housing and property

Law and justice

Safety and emergencies

Science and technology

Sport and recreation

Traffic and transport

Working in the Victorian Government