विक्टोरिया की एंटी-रेसिज़्म (नस्लवाद-विरोधी) कार्यनीति 2024-2029 (Victoria’s anti-racism strategy 2024-2029) - हिन्दी (Hindi)
विक्टोरिया की पहली संपूर्ण-सरकारी एंटी-रेसिज़्म कार्यनीति विक्टोरिया में रेसिज़्म और भेदभाव की रोकथाम करने के लिए 5-वर्षीय एक योजना है।
On this page
Victoria’s anti-racism strategy in Hindi PDF 1.17 MB (opens in a new window)
हम साथ-मिलकर काम करके एक अधिक निष्पक्ष, अधिक सुरक्षित विक्टोरिया का निर्माण कर सकते हैं, जहाँ हर कोई यह महसूस करता है कि उन्हें शामिल किया जाता है।
रेसिज़्म (नस्लवाद) क्या होता है?
रेसिज़्म भेदभाव का एक प्रकार है, जहाँ लोगों के साथ उनकी जाति या उनके मूल के कारण अनुचित व्यवहार किया जाता है। इसमें ज़बानी रूप से दुर्व्यवहार किया जाना, बहिष्कार किया जाना या दूसरों के समान पहुँच या अवसर न दिया जाना शामिल हो सकता है।
रेसिज़्म कई रूपों में प्रकट हो सकता है। यह कार्यनीति निम्नलिखित में रेसिज़्म पर ध्यान देने पर केन्द्रित है:
- समुदाय में
- संगठनों और संस्थानों में
- कानूनों, नीतियों और प्रणालियों में।
हमारा दृष्टिकोण
रेसिज़्म और भेदभाव से मुक्त विक्टोरिया, जहाँ सभी विक्टोरियावासी समान अधिकारों, स्वतंत्रताओं और संरक्षणों का आनन्द लेते हैं, और सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगी समुदायों में आगे बढ़ते हैं।
विक्टोरिया में रेसिज़्म और भेदभाव को कम करने के लिए इस कार्यनीति के 4 लक्ष्य हैं:
- लक्ष्य 1: नस्लवादी (रेसिस्ट) दृष्टिकोणों, आचरणों और विचारधाराओं की पहचान की जाती है, इन्हें चुनौती दी जाती हैं और इन्हें अस्वीकार किया जाता है।
- लक्ष्य 2: सरकारी सेवाएँ और कार्यस्थल सुरक्षित, सुलभ और गैर-पक्षपाती हैं।
- **लक्ष्य 3:**रेसिज़्म और भेदभाव अब सभी क्षेत्रों में भागीदारी, प्रगति, सुरक्षा और सफलता में अवरोधक नहीं हैं।
- **लक्ष्य 4:**रेसिज़्म का सामना करने वाले लोगों को उचित और सांस्कृतिक तौर पर सुरक्षित सेवाएँ और समर्थन प्राप्त होते हैं।
दृष्टिकोण को पूरा करना
एंटी-रेसिज़्म कार्यनीति:
- सामुदायिक खेलकूद में रेसिज़्म पर ध्यान दिलाने के लिए एक राज्य-व्यापी अभियान प्रदान करेगी
- स्थानीय स्तर पर रेसिज़्म को चुनौती देने के लिए समुदाय के नेतृत्व में कार्रवाई का समर्थन करेगी
- घृणा फैलाने वाले भाषण और आचरण के विरुद्ध संरक्षणों और कानूनों को मजबूत करेगी
- शिकायतों का निपटान करने वाली संस्थाओं द्वारा रेसिज़्म की सूचनाओं पर प्रतिक्रिया करने के तरीके में सुधार करेगी
- पुलिस बल में रेसिज़्म और भेदभाव को कम करेगी
- नियोक्ताओं द्वारा रेसिज़्म की रोकथाम करने और इसपर प्रतिक्रिया करने के तरीके में सुधार करेगी
- रेसिज़्म का अनुभव करने वाले लोगों के लिए स्थानीय एंटी-रेसिज़्म सहायता नेटवर्कों (संपर्क समूहों) का समर्थन करेगी।
हम रेसिज़्म को कम करने के प्रति कार्यनीति के प्रभाव को मापेंगे और अपनी प्रगति की सूचना वापस समुदाय को देंगे।
हमें इस कार्यनीति की आवश्यकता क्यों है
हम विविधतापूर्ण हैं
- 30% विक्टोरियावासियों का जन्म विदेश में हुआ था
- ऑस्ट्रेलिया के 8% प्रथम राष्ट्रों से सम्बन्धित लोग विक्टोरिया में रहते हैं
- विक्टोरियावासी 300 से भी अधिक विभिन्न वंशों से आते हैं, 290 भाषाएँ और बोलियाँ बोलते हैं, और लगभग 200 विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं
रेसिज़्म अभी भी एक समस्या है
- 2022 में, 5 में से 3 प्रथम राष्ट्र के लोगों (60%) ने ऑस्ट्रेलिया में रेसिज़्म का अनुभव होने की सूचना दी
- 2023 में, 5 में से 1 व्यक्ति (18%) ने ऑस्ट्रेलिया में रेसिज़्म का अनुभव होने की सूचना दी
- 5 में से 3 ऑस्ट्रेलिवासियों का एशिया, अफ्रीका या मिडल ईस्ट या गैर-ईसाई धर्म से सम्बन्धित एक या एक से अधिक प्रवासी समूहों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण है
- 5 में से 3 ऑस्ट्रेलियावासी (62%) रेसिज़्म को एक ‘बहुत बड़ी’ या ‘काफी हद तक बड़ी’ समस्या के रूप में देखते हैं
सूचना की कमी और सेवाओं में समुदाय के भरोसे के अभाव का अर्थ यह हो सकता है कि रेसिज़्म की सूचना कम दी जाती है।
हमने किससे बात की
हमने प्रथम राष्ट्र से सम्बन्धित लोगों, बहुसांस्कृतिक और अलग-अलग आस्थाओं से जुड़े 670 विक्टोरियावासियों से उनके विचार सुने। इनमें सामुदायिक अग्रणी, विशेषज्ञ और फ्रंटलाइन कर्मचारी शामिल हैं।
विक्टोरिया में रेसिज़्म की सूचना देना
किसी को भी रेसिज़्म सहन नहीं करना चाहिए। यदि आपको विक्टोरिया में रेसिज़्म का अनुभव होता है या आपको यह होते हुए दिखाई देता है, तो आप इसकी सूचना दे सकते/ती हैं।
विक्टोरियाई समानावसर एवं मानवाधिकार आयोग
सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच 1300 292 153 पर कॉल करें। यदि आपको नि:शुल्क दुभाषिए की आवश्यकता है, तो 1300 152 494 पर कॉल करें।
ई-मेल enquiries@veohrc.vic.gov.au
ऑनलाइन रूप से अनौपचारिक रिपोर्ट करें।
नेशनल रिले सेवा से संपर्क करें यदि आप D/deaf हैं, आपको कम सुनाई देता है और आपको स्पीच (बोली) संबंधी कोई विकार है।
विक्टोरिया पुलिस
आपातकालीन स्थितियों, वर्तमान में घटित हो रहे किसी अपराध की सूचना देने, या तात्कालिक पुलिस उपस्थिति के लिए ट्रिपल ज़ीरो (000) पर कॉल करें।
गैर-आपातकालीन स्थितियों के लिए, पुलिस सहायता सेवा को 131 444 पर कॉल करें या नि:शुल्क दुभाषिए के लिए 131 450 पर कॉल करें।
आप अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर या फिर ऑनलाइन रूप से सूचना दे सकते/ती हैं।
आप Crime Stoppers को 1800 333 000 पर गुमनाम रूप से सूचना दे सकते/ती हैं।
और अधिक सहायता और सूचना देने के विकल्पों के लिए, कृपया विक्टोरिया की एंटी-रेसिज़्म कार्यनीति देखें।
और अधिक जानकारी
आप अंग्रेज़ी में संपूर्ण कार्यनीति या फिर अन्य भाषाओं में इस सारांश का पता ऑनलाइन लगा सकते/ती हैं।
आप अनुवाद एवं दुभाषिया सेवा (TIS) को भी 131 450 पर कॉल कर सकते/ती हैं तथा और अधिक जानकारी के लिए प्रीमियर एवं कैबिनेट विभाग को 03 9651 5111 पर कॉल कर सकते/ती हैं।
आप प्रीमियर एवं कैबिनेट विभाग को antiracism.strategy@dpc.vic.gov.au पर ई-मेल भेज सकते/ती हैं।
Updated 27 November 2024
About the VIC Government
- The Premier and ministers
- Find a Vic Gov department, agency or service
- Strategies and policies
- Inquiries and royal commissions
Grants and programs
Jobs and careers
Arts, culture and heritage
Business and the workplace
- Mentally Healthy Workplaces Framework
- Portable Long Service Authority
- Victoria’s racing industry
- Workforce Inspectorate Victoria
- Liquor licensing, sale and supply
Communities
- Children
- First Peoples - State Relations
- Finding records
- Gender equality & women’s leadership
- LGBTIQA+ equality
- Multicultural communities
- Seniors Online
- Veterans support and commemoration
- Volunteering in Victoria
- Youth Central
Education and training
- Victorian Early Childhood Regulatory Authority
- Early childhood education – information for professionals
- Kinder: Best Start, Best Life
- Education – information for parents
- Schools.Vic - information for schools
- Education grants, programs, awards and events
- PROTECT
- TAFE, training and universities sector
- TAFE Victoria
- Victorian Skills Authority
- Apprenticeships Victoria
- Learn Local
Environment, water and energy
Finance and economy
Health and social support
- Family violence reform
- NDIS Worker Screening Check
- NDIS and disability services and support in Victoria
- Patient Review Panel
- Transforming Trauma Victoria
Housing and property
Law and justice
- Adoption
- Births, deaths and marriages
- Honorary justices
- Machete ban
- Safeguarding Victorians against terrorism
- Stolen Generations Reparations Package
- Victims of Crime
- Victorian Racing Tribunal
Safety and emergencies
- Emergency Recovery Victoria
- Victorian Emergency Relief and Recovery Foundation
- Emergency Recovery Resource Portal
- How well do you know fire
- Fire Services Reform
- Water safety
- Marine Search and Rescue
Science and technology
- Data sharing and open data
- Data.vic - discover and access Vic Gov open data
- Developer.Vic - portal for API developers
- Go.vic URL shortener
- Vic Gov IT project dashboard
- Victoria’s free public wi-fi network
- Cyber security in the Victorian Government
Sport and recreation
Traffic and transport
- Cameras Save Lives
- Transport Fines
- Getting Around
- Transport Planning
- Transport Future
- Climate Change and transport
- Future Directions For Transport
- Transport projects
- Ports and Freight
Working in the Victorian Government
- Single Digital Presence home
- Accommodation and Library Services
- Executive employment in the Victorian public sector
- Budget, procurement and funding
- Careers in the Victorian Government
- Council and Regulator Toolkit
- Guidelines for working in government
- Join a government network
- Standards and guidelines
- VicFleet CarPool
- Victorian Government style guide